Fixed Deposit Rate: यहां मिल रहा है FD पर 8 फीसदी ब्याज, नहीं है कोई जोखिम, जानें कहां करना होगा पैसा जमा

ज्यादातर निवेशक ऐसे निवेश की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें गांरटी रिटर्न मिले और वह रिटर्न महंगाई दर से अधिक हो

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 12:00 PM
ये NBFC दे रहे हैं FD पर 8 फीसदी का ब्याज।

Fixed Deposit Rate: देश में महंगाई दर 7 फीसदी से अधिक चल रही है और इक्विटी बाजार में भी काफी अस्थिरता है। ऐसे में ज्यादातर निवेशक ऐसे निवेश की तलाश में रहते हैं जहां उन्हें गांरटी रिटर्न मिले और वह रिटर्न महंगाई दर से अधिक हो। ऐसे निवेशकों के लिए कॉरपोरेट एफडी अच्छा विकल्प हो सकता है। गैर-बैंक वित्त कंपनी श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (SCUF) और श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कॉरपोरेशन (STFC) के साथ कॉर्पोरेट Fixed Deposit (Corporate FD) करा सकते हैं। ये FD पर 6.50 से 7.90 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

क्या होती है कॉरपोरेट FD?

कॉरपोरेट FD एक तरह का Fixed Deposit है, जिन्हें NBFC जारी करते हैं। इनमें हाउसिंग फाइनेंस फर्म भी शामिल है। इस तरीके से कंपनियां जनता से पैसा जुटाती है।


SCUF और STFC पांच करोड़ रुपये से कम की FD पर इतना दे रहे हैं ब्याज

12 महीने: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 7.00 प्रतिशत

15 महीने: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

24 महीने: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 7.25 प्रतिशत

30 महीने: आम जनता के लिए - 7.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 8.25 प्रतिशत

36 महीने: आम जनता के लिए - 7.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 8.25 प्रतिशत

45 महीने: आम जनता के लिए - 7.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 8.30 प्रतिशत

48 महीने: आम जनता के लिए - 7.80 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 8.30 प्रतिशत

60 महीने: आम जनता के लिए - 7.90 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 8.40 प्रतिशत

बैंक दे रहे हैं इतना ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) FD पर 3.00-5.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3.50-6.00 प्रतिशत एफडी पर ब्याज दे रहा है। प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी बैंक 2.50-6.00 प्रतिशत ब्याज एफडी पर दे रहा है। ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम जमा के लिए हैं। आईसीआईसीआई बैंक FD पर 2.50-5.75 का ब्याज दे रहा है। अभी हाल में ही आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक ने FD पर ब्याज बढ़ाया है।

Share Market Live: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,000 के पार, आईटी, ऑटो, पावर शेयरों में तेजी, Titan टॉप गेनर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।