आपको भी बेचना है अपना पुराना मोबाइल, Flipkart पर बेचें स्मार्टफोन- मिलेगा सही प्राइस

Flipkart will buy old Phone: क्या आपके घर में भी कई पुराने स्मार्टफोन (Smartphone) पड़ा हुआ है और आप उसे बेचना चाहते हैं,

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 7:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आपको भी बेचना है अपना पुराना मोबाइल, Flipkart पर बेचें स्मार्टफोन- मिलेगा सही प्राइस

Flipkart will buy old Phone: क्या आपके घर में भी कई पुराने स्मार्टफोन (Smartphone) पड़ा हुआ है और आप उसे बेचना चाहते हैं, लेकिन आपको उसका सही प्राइस नहीं मिल रहा। यह आपके लिए काम की खबर है। अब आप आसानी से पुराने फोन को सही दाम पर बेच सकेंगे। दरअसल, फ्लिपकार्ट ने ‘Sell Back Programme’ शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत फ्लिपकार्ट पुराने मोबाइल को सही दाम पर खरीद रहा है।

ये है पूरा ऑफर

फिल्पकार्ट (Flipkart) के मुताबिक कस्टमर्स को पुराने फोन के बदले में इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट वाउचर दिये जाएंगे। यहां वो पुराने फोन बेच सकेंगे जो फ्लिपकार्टसे नहीं खरीदे गए हैं। यानी कहीं से भी खरीदा गया फोन आप फ्लिपकार्ट पर बेच सकते हैं। कोई भी इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकता है। ये सर्विस देश के 1700 पिनकोड पर शुरू की गई है। फ्लिपकार्ट ने पिछले दिनों पुराना फोन खरीदने वाली कंपनी Yaantra को एक्वायर किया था। ये उसी दिशा में उठाया अगल कदम है।


ऐसे बेचें अपना पुराना फोन

-  पहले फोन में फ्लिपकार्ट ऐप को ओपन कर लें और नीचे Sell Back ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आपसे फोन से जुड़े तीन सवाल पूछे जाएंगे, इनका जवाब देकर आप आगे बढ़ेंगें। यहां आपको पुराने फोन की कीमत बताई जाएगी। अगर आपको कीमत सही लग रही है तो डील को कन्फर्म करें और आगे बढ़ जाएं।

- अब आपका ऑर्डर पूरा हो जाएगा तो रिक्वेस्ट सबमिट करने के 48 घंटों के अंदर फ्लिपकार्ट का एग्जिक्यूटिव आपके एड्रेस पर आकर फोन ले जाएगा। इसके कुछ घंटे बाद ही आपको बताई गई रकम इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट वाउचर के जरिए मिल जाएगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।