Credit Cards

Google Map से आप कर रहे हैं बंपर कमाई, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा?

Google Map: गूगल मैप का इस्तेमाल लोग सही लोकेशन पर पहुंचने के लिए करते हैं, लेकिन इसके जरिए यूजर्स मोटी कमाई कर रहे हैं

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
गूगल मैप से यूजर्स कर रहे हैं मोटी कमाई

Google Map: आज कल के इस डिजिटल युग में लोग अपना सही पता बताने के लिए गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल करते हैं। यानी सही लोकेशन के लिए आमतौर पर लोग गूगल मैप का लिंक डाल देते हैं। ऐसे में इस मैप के जरिए यूजर्स सही लोकेशन पर आसानी से पहुंचने में मदद मिलती है। आप भी यही जानते होंगे कि इस गूगल मैप का इस्तेमाल सिर्फ सही लोकेशन की जानकारी के बारे में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब हम आपको एक ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिसे सुनकर आपको आश्चर्य होगा।

दरअसल गूगल मैप से सिर्फ सही लोकेशन के बारे में जानकारी ही नहीं बल्कि यूजर्स इस मैप के जरिए मोटी कमाई भी कर रहे हैं। यानी यह पैसे कमाने का भी एक बहुत बड़ा अड्डा है। बहुत से लोगों को को नहीं पता होगा कि गूगल मैप से पैसे भी कमाए जा सकते हैं।

अगर आप भी गूगल मैप से मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको बेहतर आइडिया दे रहे हैं, जिससे आप लोकेशन की जानकारी के साथ-साथ अपनी जेब भी गरम कर सकते हैं।


जानिए कैसे करें कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सबसे पहले गूगल पर लिस्ट हुए ऐसे बिजनेस ढूंढने पड़ेंगे जो वेरीफाइड नहीं है। अब आपको करना यह है कि इन बिजनेसेस के ओनर्स को एक ईमेल भेजना है जिसमें आप इन्हें बताएंगे कि आप इसे लिस्ट करवाने में मदद कर रहे हैं।

Business Idea: यह बिजनेस आपको कर देगा मालामाल, हर महीने होगी 3 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

इसकी वजह ये है कि गूगल की पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई बिजनेस वेरीफाइड नहीं है तो कुछ दिनों में वह लिस्ट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में आपको उस ओनर की मदद करनी है और इसके एवज में वह आपको कुछ रकम देगा। यह तरीका बेहद कारगर है और कई सारे युवा इस तरीके से काफी कमाई कर रहे हैं और 20 डॉलर से लेकर 50डॉलर तक की कमाई कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।