आधार नंबर खो जाने पर दोबारा ऐसे कर सकते हैं हासिल, बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और इस तरह के कई सारे अहम दस्तावेजों को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यानी कि बिना आधार कार्ड के आज के वक्त में कोई भी जरूरी काम रुक सकता है। हालांकि कई बार ऐसी समस्याएं भी सामने आती हैं जब हमारा आधार कार्ड खो जाता है और हमारे पास उसका नंबर भी सेव या नोट नहीं होता है। ऐसे में हमें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है

अपडेटेड May 27, 2023 पर 7:00 PM
Story continues below Advertisement
आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेज बन गया है

आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेज बन गया है। लगभग हर एक सरकारी काम और योजनाओं के लिए आधार कार्ड को इस्तेमाल में लाया जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और इस तरह के कई सारे अहम दस्तावेजों को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यानी कि बिना आधार कार्ड के आज के वक्त में कोई भी जरूरी काम रुक सकता है। हालांकि कई बार ऐसी समस्याएं भी सामने आती हैं जब हमारा आधार कार्ड खो जाता है और हमारे पास उसका नंबर भी सेव या नोट नहीं होता है। ऐसे में हमें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आधार कार्ड खो जाने पर करें ये उपाय

आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI सेल्फ सर्विस पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो आपको अपना आधार नंबर फिर से हासिल करने और आधार कार्ड की कॉपी को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। हालांकि अगर आपका आधार कार्ड खो जाता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। UIDAI आधार कार्ड के खो जाने के बाद उसे फिर से बनवाने की सुविधा देती है।

मोबाइल पर ही बड़ी आसानी से चेक कर सकते हैं PF अकाउंट का बैलेंस, जानें क्या है इसका तरीका


ऐसे निकाल सकते हैं अपना आधार नंबर

आधार कार्ड (Aadhaar Card) बनवाते वक्त हमारा ईमेल और मोबाइल नंबर भी लिया जाता है। ऐसे में हम अपने मोबाइल और ईमेल आईडी के जरिए अपना आधार नंबर का पता लगा सकते हैं। आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बड़ी आसानी से अपना आधार नंबर हासिल कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके निकाल सकते हैं आधार नंबर

आधार नंबर निकालने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको वहां पर अपना नाम, ईमेल आईडी और मेबाइल नंबर इंटर करना होगा। इसके बाद आपको अपना सिक्योरिटी कोड इंटर करना होगा। इसके बाद आपको सेंड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक ओटीपी आपके नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा। इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करके लॉग-इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपका आधार नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा। आप अपने आधार कार्ड को दोबारा प्राप्त करने के लिए 1800-180-1947 (टोल-फ्री) या 011-1947 (लोकल) पर भी कॉल कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।