ट्रेन के एसी कोच की सीट पर इस एक्स्ट्रा फ्लैप को आपने नोटिस किया है? जानिए क्या है इसका इस्तेमाल

ट्रेनों के एसी कोच में बर्थ पर एक्स्ट्रा फ्लैप होता है। आपने कई बार इसे देखा होगा। यह बर्थ को करीब आधा कवर करता है। ज्यादातर लोग इस फ्लैप को देखते हैं। लेकिन, बहुत कम लोग इसकी उपयोगिता के बारे में जानते हैं

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 5:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस सीट फ्लैप को लेकर हाल में तब चर्चा शुरू हुई जब एक पैसेंजर ने एक फोटो रेडिट के इंडियनरेलवेज के फोरम पर शेयर किया।

आपने ट्रेन के एसी कोच में कई बार यात्रा की होगी। क्या कभी आपने बर्थ पर एक्स्ट्रा फ्लैप को नोटिस किया है? यह बर्थ को करीब आधा कवर करता है। ज्यादातर लोग इस फ्लैप को देखते हैं। लेकिन, बहुत कम लोग इसकी उपयोगिता के बारे में जानते हैं। इस सीट फ्लैप को लेकर हाल में तब चर्चा शुरू हुई जब एक पैसेंजर ने एक फोटो रेडिट के इंडियनरेलवेज के फोरम पर शेयर किया।

एक यूजर के फोटो शेयर करने पर शुरू हुई चर्चा

पैसेंजर ने जो फोटो शेयर किया है उसमें उसने आंशिक रूप से स्टिच्ड इस फ्लैप को उठाकर दिखाया है। इसमें मुख्य सीट के फ्रैब्रिक और अतिरिक्त लेयर के बीच एक गैप दिखता है। यूजर ने पूछा है कि इस फ्लैप का क्या इस्तेमाल है। फिर उसने बताया है कि इस डिजाइन का एक खास मकसद है। हालांकि, ज्यादातर रेल से सफर करने वाले ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता। कई यूजर्स ने बताया कि उन्होंने इस फ्लैप को देखा है, लेकिन उन्हें इसकी उपयोगिता के बारे में पता नहीं है।


रेलवे सफर में दो बेड शीट और एक कंबल देता है

ट्रेनों के एसी कोचों में यात्री को सफर के दौरान दो बेड शीट और एक कंबल दिया जाता है। इसका इस्तेमाल यात्री रात के सफर के दौरान सोने के लिए करते हैं। एक बेड शीट का इस्तेमाल बर्थ पर बिछाने के लिए होता है। सीट पर एक्स्ट्रा रेक्सिन फ्लैप का काम बेड शीट को बर्थ से फिसलने से रोकना होता है।

इस फ्लैप का काम सफर को आरामदेह बनाना है

यात्री बेड शीट के कॉर्नर्स को इस फ्लैप के अंदर फंसा सकते हैं। इससे रात को करवट बदलने पर बेड शीट बर्थ से फिसलती नहीं है। अक्सर आपने देखा होगा कि आप सोने से पहले बेड शीट सही तरह से बिछाते हैं, लेकिन बाद वह बर्थ से काफी फिसल चुकी होती है। फिर, आपको बार-बार इसे ठीक करना पड़ता है। इससे काफी दिक्कत होती है। यह फ्लैप इस दिक्कत को काफी हद तक दूर कर देता है।

Whats this sleeve on train seats? by u/mahdaddy11 in indianrailways

कई यूजर्स ने इस फ्लैप को लेकर जताई प्रतिक्रिया

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2एसी और 3एसी कोचों में लंबी दूरी के पैसेंजर्स यात्रा करते हैं। उनके सफर को आरामदेह बनाने के लिए रेलवे पूरी कोशिश करता है। रेडिट पर कई यूजर्स ने यह माना कि उन्हें इस फ्लैप के इस्तेमाल के बारे में पता नहीं था, जिससे उन्होंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया। कई यूजर्स ने कहा कि वे सोने से पहले चादर ठीक तरह से बिछाते हैं, लेकिन आधी रात को पता चलता है कि आधी बेड शीट बर्थ से फिसल चुकी होती है। अगली बार रेल यात्रा के दौरान आप इस फ्लैप का सही इस्तेमाल कर अपने सफर को और अरामदेह बना सकते है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।