Get App

LIC की इस पॉलिसी में मिलती है 12000 रुपये महीना पेंशन, बस एक बार जमा करना होता है पैसा

LIC Saral Pension Plan: अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojna) में पैसा जमा कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2022 पर 6:05 PM
LIC की इस पॉलिसी में मिलती है 12000 रुपये महीना पेंशन, बस एक बार जमा करना होता है पैसा
LIC की इस पॉलिसी में मिलती है 12000 रुपये महीना पेंशन, बस एक बार जमा करना होता है पैसा

LIC Saral Pension Plan: अगर आप भी अपने लिए पेंशन योजना में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojna) में पैसा जमा कर सकते हैं।  LIC की सरल पेंशन योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है। फिर, 60 साल के बाद हर महीने 12000 रुपये पेंशन मिलेगी। इस पेंशन का पैसा आपको जीवन भर मिलेगा। आइए जानते हैं सरल पेंशन योजना के फायदे और आपको इसमें कितना पैसा इन्वेस्ट करना होगा..

LIC सरल पेंशन योजना के नियम

लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस - लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।

पेंशन योजना के फायदे - पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें