Loan on PAN Card: पैसों की है जरूरत तो पैन कार्ड से पाएं पर्सनल लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई

Loan on PAN Card: पैन कार्ड के जरिए कोई भी बैंक या NBFC ग्राहकों के सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को चेक करता है. इससे पता चलता है कि ग्राहक का पिछले लोन वापस करने का रिकॉर्ड कैसा रहा है

अपडेटेड Aug 07, 2022 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
पैन कार्ड के जरिए 50,000 रुपये तक का पर्सनल लोन मिल जाता है।

Loan on PAN Card: पर्सनल लोन के जरिए लोग फाइनेंशियल जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं। लेकिन कभी-कभी पर्सनल लोन पाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में आप पैन कार्ड के जरिए आसानी से पर्सनल लोन (Personal Loan) हासिल कर सकते हैं। ज्यादातर बैंक पैन कार्ड के जरिए 50,000 रुपये तक का लोन दे देते हैं। बता दें कि पैन कार्ड आजकल के समय में एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। अकाउंट ओपनिंग (Account Opening) से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने तक सभी कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।

पैन कार्ड के जरिए कोई भी बैंक या NBFC ग्राहकों के सिबिल स्कोर (CIBIL Score) को चेक करता है। इससे पता चलता है कि ग्राहक का पिछले लोन वापस करने का रिकॉर्ड कैसा रहा है? इसके साथ ही उनकी इनकम और पैसे वापस करने की क्षमता का पता भी चलता है।

पैन कार्ड के जरिए आप 50,000 रुपये तक का पर्सनल लोन आसानी से हासिल कर सकते हैं। 50,000 रुपये तक का पर्सनल लोन बिना किसी सिक्योरिटी के सिर्फ पैन कार्ड पर मिल जाता है। इसका मतलब है कि आप कुछ गिरवी रखे बिना बैंक से केवल पैन कार्ड और अच्छे सिबिल स्कोर के आधार पर पर्सनल लोन हासिल कर सकते हैं। हालांकि, पैन कार्ड पर मिलने वाला पर्सनल लोन भी असुरक्षित लोन की कैटेगरी में आता है। यही कारण है कि बैंक इसके जरिए बहुत बड़ी राशि के लोन को मंजूरी नहीं देते हैं। पर्सनल लोन का इस्‍तेमाल आप किसी भी निजी खर्चे के लिए कर सकते हैं।

क्या आप भूल गए हैं अपना UAN नंबर, यहां जानें कैसे कर सकते हैं फिर से जेनरेट


इन शर्तों को पूरा करना है जरूरी

पैन कार्ड पर पर्सनल लोन पाने के लिए वैसे तो आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा। जिसमें आपका वर्क एक्‍सपीरियंस भी शामिल है। पैन पर पर्सनल लोन पाने के लिए आपके पास कम से कम दो साल का वर्क एक्‍सपीरियंस होना चाहिए। आप चाहे सैलरीड क्लास या सेल्‍फ इम्‍प्‍लॉयड हों। दोनों ही परिस्थितियों में क्रेडिट स्‍कोर बेहतर होना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।