LPG Gas Cyliner: राशन कार्ड धारकों को फ्री मिलेंगे रसोई गैस सिलेंडर, एलपीजी गैस पाने के लिए फटाफट कर लें यह काम

Free Rasoi Gas LPG Cylinder: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है। आप साल भर में 3 सिलेंडर (Rasoi Gas LPG Cylinder) मुफ्त पा सकते हैं

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
अगर आपके पास भी है ये राशन कार्ड, तो फ्री मिलेगा सिलेंडर।

Free Rasoi Gas LPG Cylinder: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए एक अच्छी खबर है। आप साल भर में 3 सिलेंडर (Rasoi Gas LPG Cylinder) मुफ्त पा सकते हैं। दरअसल, सरकार गरीबों की हर तरीके से मदद करने की पूरी कोशिश करती है। सरकार ने पहले आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवारों को फ्री राशन और अब फ्री गैस सिलेंडर देने जा रही है। सरकार की इस मदद से ऐसे परिवारों को काफी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं आप कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं।

राशन कार्ड होल्डर को मिलेगा फ्री सिलेंडर

अगर आप भी अन्त्योदय कार्ड लाभार्थी हैं तो आप फ्री सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं। सरकार की तरफ से दिये जाने वाले फ्री गैस सिलेंडर आप भी ले सकते हैं। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राशन कार्डधारक को सालाना तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं। सरकार ने मुफ्त सिलेंडर पाने के लिए कुछ नए नियम भी जोड़ दिये हैं। इन नियमों के पालन के बाद ही लोगों को मुफ्त सिलेंडर मिल पाएगा।


ये लोग उठा सकते हैं फायदा

– सरकार के फ्री तीन गैस सिलेंडर का लाभ के लिए कुछ शर्तों का पूरा होना अनिवार्य है।

– लाभार्थी को उत्तराखंड का निवासी होना अनिवार्य है।

– इसके ल‍िए अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का गैस कनेक्शन कार्ड से लिंक होना जरूरी होने जा रहा है। है।

इसी महीने करना होता है ये काम

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाह रहे हैं तो इसी महीने यानी जुलाई में अपने अंत्योदय कार्ड को ल‍िंक करना होगा। अगर आप दोनों को आपस में ल‍िंक नहीं कराते हैं तो आप सरकार की मुफ्त गैस स‍िलेंडर योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। यानी आपके पास करीब 16 दिन का समय बचा है।

Interest on FD: अब देश के इस बड़े बैंक ने बढ़ाया फिक्स्ड डिपॉिजट पर ब्याज, ये हैं एफडी पर नई दरें

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 14, 2022 11:51 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।