Middle East Crisis: क्या घरों में पाइप लाइन गैस सप्लाई में भी आ सकती है रुकावट?

सरकार देशभर में ईंधन की पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 लागू किया गया है। सरकार ने गैस सप्लाई के लिए प्रायरिटी भी तय की है। घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और ट्रांसपोर्ट के लिए कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस की सप्लाई को टॉप प्रॉयरिटी दी गई है

अपडेटेड Mar 14, 2026 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
अभी देशभर में 1.36 करोड़ घरों में पीएनजी से गैस की सप्लाई होती है, जबकि एलपीजी के देशभर में 33.2 करोड़ कनेक्शंस हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। इस लड़ाई का असर भारत में आम आदमी पर पड़ने लगा है। सबसे ज्यादा असर रसोई गैस की सप्लाई पर पड़ा है। देश के कई हिस्सों में एलपीजी की सप्लाई में कमी आई है। लोगों के रसोई गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है।

सप्लाई बनाए रखने की सरकार की कोशिश

सरकार देशभर में ईंधन की पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 लागू किया गया है। सरकार ने गैस सप्लाई के लिए प्रायरिटी भी तय की है। घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और ट्रांसपोर्ट के लिए कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस की सप्लाई को टॉप प्रॉयरिटी दी गई है। सरकार के आदेश में कहा गया है कि दोनों को पिछले छह महीनों के एवरेज कंजम्प्शन की 100 फीसदी सप्लाई मिलती रहेगी।


कई शहरों में एलपीजी की सप्लाई में दिक्कत

सरकार के इस आदेश का मतलब है कि अगर नेशनल ग्रिड में गैस उपलब्ध है तो सबसे पहले टॉप प्रायरिटी को सप्लाई मिलेगी। उसके बाद इंडस्ट्रीज और पावर प्लांट्स को गैसे मिलेगी। लेकिन, जिस तरह से दिल्ली सहित देश के छोटे-बड़े शहरों में रसोई और कमर्शियल गैस की कमी की खबरें आ रही है, उससे पाइप्ड लाइन गैस के कंज्यूमर्स भी चिंतित हैं। दिल्ली सहित बड़े शहरों में बड़ी संख्या में लोगों के घरों में पीएनजी की सप्लाई होती है।

पीएनजी की सप्लाई 24 घंटे जारी रहती है

पाइप लाइन गैस के उपभोक्ताओं के घरों में पीएनजी की सप्लाई अंडरग्राउंड पाइपलाइन से होती है। यह सप्लाई 24 घंटे जारी रहती है। उपभोक्ताओं को किसी तरह का नंबर नहीं लगाना होता है। हर महीने इस्तेमाल यानी खपत के आधार पर बिल आता है। गैस की सप्लाई गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियां करती हैं। अभी देशभर में 1.36 करोड़ घरों में पीएनजी से गैस की सप्लाई होती है, जबकि एलपीजी के देशभर में 33.2 करोड़ कनेक्शंस हैं। यह डेटा 2024 के आखिर का है।

यह भी पढ़ें: यूएस ने 86 मिलियन बैरल का इमरजेंसी ऑयल रिजर्व रिलीज किया शुरू

 पीएनजी सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर

डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है कि घरों में पाइप्ड गैस की सप्लाई में रुकावट आने की आशंका नहीं है। अवंतिका गैस लिमिटेड के मार्केटिंग हेड मनीश वर्मा ने टीओआई को बताया कि मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से गैस की कॉस्ट बढ़ गई है। लेकिन, घरों में पाइप्ड गैस की सप्लाई पर किसी तरह का असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। अब तक पीएनजी के ग्राहकों ने सप्लाई में किसी तरह की कमी की शिकायत नहीं की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।