31 मार्च से और आगे नहीं बढ़ेगी यह अंतिम तारीख, 3 दिन में खत्म हो जाएगी डेडलाइन, जल्द इस आसान तरीके से करें पैन-आधार लिंक

PAN Aadhaar Card Link: मोदी सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है

अपडेटेड Mar 29, 2022 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
31 मार्च से और आगे नहीं बढ़ेगी यह अंतिम तारीख, 3 दिन में खत्म हो जाएगी डेडलाइन, जल्द इस आसान तरीके से करें पैन-आधार लिंक

PAN Aadhaar Card Link: मोदी सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 है। याद रहे ये डेडलाइन पर आगे और नहीं बढ़ाई जाएगी। अगर आपने अभी तक अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया है तो तुरंत करा लीजिए क्योंकि आपके पास सिर्फ 3 दिन का समय बचा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियमों के अनुसार आपको 31 मार्च 2022 से पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

अगर आप 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक नहीं करते तो आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर आपने 31 मार्च के बाद भी पैन और आधार को लिंक कराया, तो भी पहले आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।


यूं करें PAN Aadhaar Card Link

- अगर आपने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है तो आर इस लिंक पर क्लिक करके अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं। सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in यानी अब नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएं। नीचे की तरफ Link Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें।

- अपने स्टेट्स को देखने के लिए हाइपर लिंक Click here पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आधार और पैन कार्ड की डिटेल्स भरनी होंगी।

- अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको your PAN is linked to Aadhaar Number ये कंफर्मेशन दिखाई देगा।

- अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको इस लिंक https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/homeपर क्लिक करना होगा। इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

SMS से PAN Card Aadhaar Card Link

SMS सेवा का इस्तेमाल करने के लिए 567678 या 56161 पर मैसेज भेज कर आधार को पैन कार्ड से लिंक करवाया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।