Petrol-Diesel Price Today: आज हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां चेक करें आपके शहर में क्या रहे दाम

Petrol Diesel Price Today 17th March: पेट्रोल और डीजल के रेट के हिसाब से आज हफ्ते के चौथा दिन गुरुवार राहत भरा रहा

अपडेटेड Mar 17, 2022 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

Petrol Diesel Price Today 17th March: पेट्रोल और डीजल के रेट के हिसाब से आज हफ्ते के  चौथा दिन गुरुवार राहत भरा रहा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया, न ही रेट घटाए गए और न ही बढ़ाए गए हैं। आज लगातार 107वें दिन रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानें आपके शहर में क्या रहा पेट्रोल और डीजल का रेट..

ये रहा पेट्रोल और डीजल का रेट

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।


ये रहा आपके शहर में रेट

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 112.11 95.26
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
जयपुर 107.06 90.7
दिल्ली 95.41 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.9 91.09

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।