PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। PM Kisan के रजिस्ट्रेशन में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्नी या उस परिवार के किसी एक सदस्य को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा। योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा। इसके अलावा दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
अब देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स
अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा। इसके अलावा पीडीएफ भी अपलोड करना होगा। अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब डॉक्यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इससे पीएम किसान योजना में होने वाला फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन पहले से आसान होगा।
सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना के तहत 11वीं किस्त अप्रैल में आएगी। किश्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। किसान पहले से ही इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि वह 11वीं किश्त का फायदा उठा सकें।
6000 रुपये सालाना किसानों को देती है सरकार
पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें।