PM Kisan Yojana: देश की आबादी का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक है। ऐसे में किसानों को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे ही केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का फायदा मिल रहा है। अब तक 13 किश्तों में किसानों को फायदा मिल चुका है। देश के किसान 14वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।