PM Kisan Samman Nidhi: अब पति-पत्नी को मिलेंगे 6,000 रुपये, जानिए पीएम किसान योजना के नए नियम

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के नियमों में कोई न कोई बदलाव होता रहता है। इस बीच कई लोगों के मन में सवाल है कि पति-पत्नी को कितने रुपये मिलेंगे

अपडेटेड Oct 26, 2022 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
पति-पत्नि दोनों लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना है। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मुहैया कराना है। ऐसे ही केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि इस योजना के तहत पति-पत्नी को कितने रुपये मिलेंगे?

जानिए किसे मिलेगा लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: 7 दिन में नहीं मिले 2000 रुपये तो यहां करें शिकायत, जानिए कैसे


इन्हें भी नहीं मिलेगा लाभ

इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा। बता दें कि सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किश्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।