Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Post Office Senior Citizens Savings Scheme -SCSS) रिटर्न देने के मामले में टॉप की कुछ स्माल सेविग्ंस में शामिल है। ऐसे में यह निवेश के लिए बेहद पॉपुलर स्कीम है। यह रिटर्न देने के मामले में सुकन्या समृद्धि योजना के बराबर हो गई है। इस स्कीम में हाल ही में केंद्र सरकार ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। पहले इसमें सालाना ब्याज 7.4 फीसदी था। अब इसे बढ़ाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया है।
इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल का है। यह स्कीम सीनियर सिटीजंस के नाम पर है और इसमें आपको निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलेगा।
इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिक कम से कम 1,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेशकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलता है। आमतौर पर ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में यह बैंकों की FD के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज ऑफर करता हैं। वहीं भारत में महंगाई दर की बात करें तो यह फिलहाल यह 7 फीसदी है। ऐसे में महंगाई के मुताबिक इसमें बेहतर रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है। पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश में किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है।
इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसके बाद आप चाहें तो इस स्कीम को 3 साल की अवधि के लिए और बढ़ा सकते हैं। इसके साथ इस स्कीम में निवेशक को समय से पहले अकाउंट बंद करने की सुविधा भी मिलती है। आप इसे 1 साल के बाद बंद करा सकते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में आपकी जमा की गई राशि का 1.5 फीसदी कट जाएगा। वहीं साल के बाद अकाउंट बंद करने पर जमा राशि का 1 फीसदी कट जाएगा।
10 लाख रुपये बन जाएंगे 14 लाख रुपये
अगर आप इस स्कीम में अगर आप 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 7.6 फीसदी के कंपाउंड इंट्रेस्ट पर 5 साल बाद 14,28,964 रुपये मिलेंगे।