Get App

Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.6% तक का रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Post Office Scheme: पोस्‍ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) रिटर्न देने के मामले में टॉप की कुछ स्‍माल सेविग्‍ंस में शामिल है। ऐसे में निवेश के लिए यह बेहद पॉपुलर स्कीम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 4:51 PM
Post Office Scheme: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.6% तक का रिटर्न, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पोस्‍ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं।

Post Office Scheme: पोस्‍ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Post Office Senior Citizens Savings Scheme -SCSS) रिटर्न देने के मामले में टॉप की कुछ स्‍माल सेविग्‍ंस में शामिल है। ऐसे में यह निवेश के लिए बेहद पॉपुलर स्कीम है। यह रिटर्न देने के मामले में सुकन्‍या समृद्धि योजना के बराबर हो गई है। इस स्कीम में हाल ही में केंद्र सरकार ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। पहले इसमें सालाना ब्याज 7.4 फीसदी था। अब इसे बढ़ाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया है।

इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल का है। यह स्‍कीम सीनियर सिटीजंस के नाम पर है और इसमें आपको निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलेगा।

FD से ज्यादा ब्याज दर

इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिक कम से कम 1,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेशकों को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलता है। आमतौर पर ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में यह बैंकों की FD के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज ऑफर करता हैं। वहीं भारत में महंगाई दर की बात करें तो यह फिलहाल यह 7 फीसदी है। ऐसे में महंगाई के मुताबिक इसमें बेहतर रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है। पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश में किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें