दूर होगी छोटे नोटों की दिक्कत, UPI आधारित ATMs लगाने पर आरबीआई कर रहा विचार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई एटीएम में छोटे नोट की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। छोटे नोट नहीं मिलने की कई शिकायतें रिजर्व बैंक तक पहुंची थीं, इसके बाद सरकार अब कदम उठाने के लिए तैयार हुई है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक इस परेशानी को दूर करने के लिए खास इंतजाम कर रहा है।

अक्सर हम आप कई बार खुल्ले यानी चेंज को लेकर परेशान हो जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक इस परेशानी को दूर करने के लिए खास इंतजाम कर रहा है। सीएनबीसी आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई एटीएम में छोटे नोट की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है। छोटे नोट नहीं मिलने की कई शिकायतें रिजर्व बैंक तक पहुंची थीं, इसके बाद सरकार अब कदम उठाने के लिए तैयार हुई है।

सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) एटीएम में छोटे नोट की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा गाइडलाइंस भी जारी कर सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई यूपीआई पर आधारित एटीएम लगाने पर भी विचार कर सकती है। इस यूपीआई आधारित एटीएम से आम लोग छोटे नोट निकाल सकेंगे। बता दें कि आरबीआई के अधिकारियों ने शिकायतों के बाद इस बात का संज्ञान में लिया।


खुले को लेकर आ रही समस्या पर इस महीने रिजर्व बैंक के अधिकारियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई सुझाव दिए गए है इनमें यूपीआई एटीएम से लेकर अधिक छोटे नोटों को बाजार में उतारने जैसे कदमों पर बात हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।