Credit Cards

SBI बैंक ने बढ़ाया Fixed Deposit पर ब्याज, जानें अब कितना मिलेगा फायदा

SBI Fixed Deposit New Rate: फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने वाले बैंकों की लिस्ट में SBI भी शामिल हो गया है

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 10:33 AM
Story continues below Advertisement
SBI बैंक ने बढ़ाया Fixed Deposit पर ब्याज, जानें अब कितना मिलेगा फायदा

SBI Fixed Deposit New Rate: फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने वाले बैंकों की लिस्ट में SBI भी शामिल हो गया है। भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2 वर्ष से अधिक की समय वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं आपको ब्याज बढ़ने पर कितना फायदा मिलेगा।

इतना बढ़ा ब्याज

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिवाइज ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हो चुकी है। 2-3 साल के FD पर ब्याज दरों को पहले के 5.10% से बढ़ाकर 5.20% कर दिया गया है। इस बीच 2-5 साल की FD ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 5.45% कर दिया गया है। इससे पहले इन पर 5.30% फीसदी की दर से ब्याज मिलता था।


अब ये हैं नई ब्याज दरें

5-10 साल की अवधि वाली FD के लिए, ब्याज दरों को रिवाइज कर 5.50% कर दिया गया है। रिवाइज ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर लागू होंगी। अल्पकालिक FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 5.10% की दर से ब्याज मिल रहा है।

इनमें नहीं किया गया बदलाव

211 दिनों-1 वर्ष की अवधि के साथ एफडी पर दरें वर्तमान में 4.40% पर ही रखी गई है। इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। 180-210 की अवधि वाली FD की ब्याज दर भी 4.40% रखी गई हैं, इनमें भी बदलाव नहीं किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।