जल्द कर लें यह काम, वरना नहीं खरीद पाएंगे शेयर बाजार से शेयर्स- जानें डिटेल्स

अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 7:22 PM
Story continues below Advertisement
जल्द कर लें यह काम, वरना नहीं खरीद पाएंगे शेयर बाजार से शेयर्स- जानें डिटेल्स

अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 31 मार्च 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। आपका डीमैट अकाउंट बंद भी हो सकता है।

करानी होगी केवाईसी (KYC)

अपने डीमैट अकाउंट में अपनी इनकम रेंज (Income Range), मोबाइल नबर (Mobile Number), ईमेल आईडी (Email ID) आदि अपडेट करना है। अगर आपने आज अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में यह सभी जानकारी नहीं अपडेट की तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाएगा। NSDL के मुताबिक, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट रखने वाले निवेशकों को नो योर कस्टमर (KYC) प्रक्रिया के तहत ये 6 जानकारियां देनी जरूरी होती हैं। इसमें नाम, पता, पैन डिटेल, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सालाना इनकम शामिल है।


ये जानकारी देना अनिवार्य

एक जून 2021 के बाद खुलने वाले सभी अकाउंट्स के लिए ये छह जानकारियां देना अनिवार्य बना दिया है। निवेशकों को KYC अपडेट कराने के लिए 31 मार्च 2022 तक का समय दिया गया है। अगर ये जानकारियां अपडेट नहीं की जाती हैं तो आपको डीमैट अकाउंट (Demat Account) डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। फिर ये जानकारियां अपडेट होने के बाद ही उसे दोबारा एक्टिवेट किया जाएगा।

शेयर बाजार में बढ़ा रुझान

बता दें कि कोरोना काल में शेयर बाजार की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। NSE के ताजा आंकड़ों से इसकी पुष्टि होती है। NSE के मुताबिक करेंट फिस्कल ईयर के दौरान चार महीनों से कम समय में उसके प्लेटफॉर्म पर 50 लाख से अधिक नए निवेशकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।