Silver Price: 12 महीनों में 80,000 रुपये पहुंच सकता है चांदी का भाव, एक्सपर्ट की राय अभी निवेश का सही समय

सिल्वर पर सोने के आगे ध्यान ही नहीं जाता लेकिन अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले अगले 12 से 15 महीने में सिल्वर का रेट 80,000 रुपये प्रति किलो के तक जा सकता है

अपडेटेड Feb 12, 2022 पर 4:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price: अगले 12 महीनों में 80,000 रुपये पहुंच सकता है चांदी का भाव, एक्सपर्ट की राय अभी निवेश का सही समय

Silver Price: आमतौर पर ज्यादातर निवेशकों की नजर सोने में निवेश करने की अधिक होती है। सिल्वर पर सोने के आगे ध्यान ही नहीं जाता लेकिन अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले अगले 12 से 15 महीने में सिल्वर का रेट 80,000 रुपये प्रति किलो के तक जा सकता है। अभी बुलियन मार्केट में सिल्वर का रेट 62,000 रुपये प्रति किलो के करीब चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की मानें ते यह समय सिल्वर में पैसा लगाने का अच्छा समय है क्योंकि आगे ये 80,000 रुपये पर पहुंच सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक सिल्वर में एक सीमा में बढ़त देखी गई है।

ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि बेस मेटल में अस्थिरता के बीच सफेद धातु की सीमित बढ़त देखी जा सकती है। वह अगले 12-15 महीनों में एमसीएक्स सिल्वर के 80,000 किलोग्राम पर कारोबार करने की उम्मीद कर रहा है। अस्थिरता कीमतों को 60,000 रुपये के निचले स्तर पर ला सकती है और इसके बाद ये 58000 रुपये तक भी आ सकती है। ये 67500 पर भी जल्द आ सकती है। ये अभी सिल्वर में निवेश करना का अच्छा समय है क्योंकि अगले 12-15 महीनों में 72,250 के बाद 80,000 रुपये पर आ सकता है।

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार शॉर्ट टर्म में फेड के नीतिगत फैसले और यील्ड और डॉलर में उतार-चढ़ाव से कीमतों पर असर पड़ सकता है, हालांकि बढ़ते मुद्रास्फीति के दबाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर सिल्वर के रेट पर नजर आ सकता है।


देश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव कल कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 48,900 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 62,279 रुपये किलो पर रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।