Sovereign Gold Bond: मोदी सरकार एक बार फिर सस्ते में आम लोगों और निवेशकों को गोल्ड बेच रही है। Sovereign Gold Bond साल की आखिरी सीरिज की खरीदारी सोमवार 28 फरवरी से खुल चुकी है और ये 4 मार्च को बंद हो जाएगी। ऐसे में आपके पास चार दिन का समय बचा है जब आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 5,109 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेग।, यानी आपको 5059 रुपये देना होगा, तो आपके और निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।
