Get App

Sugar Price: त्योहारों से पहले चीनी की मिठास हुई महंगी और 'कड़वी', सरकार ने सख्त किए स्टॉक लिमिट के नियम

Price of sugar: त्योहारी सीजन से पहले चीनी की रिकॉर्ड तोड़ कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने स्टॉक रखने की सीमा को और कड़ा कर दिया है। नए आदेश के तहत, महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को अब 15 दिन से अधिक का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 10:56 AM
Sugar Price: त्योहारों से पहले चीनी की मिठास हुई महंगी और 'कड़वी', सरकार ने सख्त किए स्टॉक लिमिट के नियम
Price of sugar: चीनी के दाम बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं

Price of sugar: देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में लगातार तेजी ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने चीनी के स्टॉक रखने की सीमा को और सख्त कर दिया है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक, हर महीने 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी का कारोबार या इस्तेमाल करने वाले डीलरों को अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर ही चीनी स्टॉक रखने की अनुमति होगी। यह नया नियम 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।

10 दिन में प्रति क्विंटल 200 रुपये तक की भारी तेजी

दरअसल, त्योहारी सीजन से पहले रसोई का स्वाद बढ़ाने वाली चीनी की कीमतों में आए अचानक उछाल ने चाय की मिठास छीन ली है। इस वक्त चीनी के दाम बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। 'दैनिक जागरण' की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के मुजफ्फरपुर के बाजारों में बीते 10 दिनों के भीतर चीनी की कीमतों में प्रति क्विंटल 200 रुपये तक की भारी तेजी दर्ज की गई है। बुधवार को थोक मंडी में चीनी 64 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। जबकि खुदरा दुकानों पर ग्राहकों को 65 से 66 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदनी पड़ रही है।

पहले 30 दिन की थी स्टॉक लिमिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें