अमेरिका की CDC ने J&J के बदले Pfizer या Moderna की Covid-19 वैक्सीन लेने का दिया सुझाव

अमेरिकी की टॉप की संस्था ने जॉनसन एंड जॉनसन पर फाइजर और मॉडर्ना टीकों को वरीयता दी

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका ने फाइजर के टीकें लगाने को दी प्राथमिकता

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि अधिकांश अमेरिकी लोगों को जॉनसन एंड जॉनसन शॉट (Johnson & Johnson shots) की बजाय फाइजर या मॉडर्ना (Pfizer or Moderna) के टीके दिए जाने चाहिए क्योंकि जॉनसन एंड जॉनसन शॉट दुर्लभ लेकिन गंभीर रक्त के थक्के का कारण बन सकते हैं।

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Centers for Disease Control and Prevention (CDC) के सलाहकारों ने कहा कि J&J vaccinations के बाद अजीब थक्के की समस्या ने नौ मौतों की पुष्टि की है - जबकि फाइजर और मॉडर्ना के टीके में वैसे जोखिम नहीं दिखे हैं और अधिक प्रभावी नजर आये हैं।

पैनल ने फाइजर और मॉडर्ना के टीकों को वरीयता देने के असामान्य कदम की सिफारिश की थी और गुरुवार देर रात को सीडीसी के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की (Dr. Rochelle Walensky) ने पैनल की सलाह को स्वीकार कर लिया।


अब तक अमेरिका ने अमेरिकी लोगों के लिए उपलब्ध सभी तीनों कोविड -19 टीकों को एक समान विकल्प के रूप में माना है, क्योंकि बड़े अध्ययनों में पाया गया था कि वे सभी मजबूत सुरक्षा प्रदान करते थे और शुरुआती आपूर्ति भी सीमित थी। J&J के टीके का शुरू में सिंगल डोज विकल्प के रूप में स्वागत किया गया था क्योंकि ये विशेष रूप से बेघर लोगों जिनके पास पहुंचना कठिन था या जिन्हें फाइजर या मॉडर्ना की आवश्यक दूसरा टीका नहीं मिल सकता था उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

लेकिन CDC के सलाहकारों ने गुरुवार को एक बैठक के दौरान कहा कि अब यह जानने का समय है कि एक साल पहले टीके शुरू होने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है। 20 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है, जिसमें लगभग 1.6 करोड़ लोगों को J&J शॉट लगाया गया है।

मिंट में छपी खबर के मुताबिक सलाहकारों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि सुरक्षित फाइजर और मॉडर्ना टीकों को वरीयता दी जाती है। लेकिन उन्होंने कहा कि J&J के जेनसेन डिवीजन द्वारा बनाया गया शॉट अभी भी उपलब्ध होना चाहिए यदि कोई वास्तव में इसे लेना चाहता है - या उन्हें अन्य विकल्पों से गंभीर एलर्जी है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।