Get App

Zomato यूजर्स को महंगाई का झटका! फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस में ₹2.40 की बढ़ोतरी, अब घर पर खाना मंगवाना पड़ेगा महंगा

Zomato hikes delivery fee: कंपनी के ऐप पर दी गई जानकारी के अनुसार, Zomato ने यूजर्स से ली जाने वाली फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस में प्रति ऑर्डर 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की है। GST से पहले के आधार पर जोमैटो पर प्लेटफॉर्म फीस अब 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये प्रति ऑर्डर हो गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 4:22 PM
Zomato यूजर्स को महंगाई का झटका! फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस में ₹2.40 की बढ़ोतरी, अब घर पर खाना मंगवाना पड़ेगा महंगा
Zomato ने डिलीवरी फीस में ₹2.40 प्रति ऑर्डर की बढ़ोतरी की है

Zomato hikes delivery fee: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपने यूजर्स से ली जाने वाली फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस में प्रति ऑर्डर 2.40 रुपये की बढ़ोतरी की है। फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म कंपनी के ऐप पर शुक्रवार (20 मार्च) को यह जानकारी दी गई। अब प्लेटफॉर्म फीस GST से पहले के आधार पर प्रति ऑर्डर 14.90 रुपये हो गई है, जो पहले 12.50 रुपये थी। टैक्स शामिल करने के बाद Zomato की प्रतिद्वंद्वी कंपनी Swiggy फिलहाल प्रति ऑर्डर 14.99 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस ले रही है।

आम तौर पर इस तरह के शुल्कों के मामले में दोनों कंपनियां एक जैसी ही कीमतें रखने का चलन अपनाती हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की गई थी। मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच Zomato ने ये बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह एक अतिरिक्त फीसदी है जो रेस्तरां शुल्क, डिलीवरी शुल्क और GST से अलग होगा।

नई प्‍लेटफॉर्म फीस आज यानी 20 मार्च से ही लागू होगी। बता दें कि यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच किया गया है। LPG की सप्‍लाई बाधित होने से देश भर में होटल और रेस्टोरेंट बिजनेस प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने घरेलू स्‍तर पर कमर्शियल LPG सिलेंडर को रोककर घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाई है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब फ़ूड डिलीवरी के क्षेत्र में हर रोज नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अपनी फ़ूड डिलीवरी सर्विस Ownly शुरू की है। कंपनी ने कहा है कि वह डिलीवरी फीस के अलावा ग्राहकों या रेस्टोरेंट से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें