अगर आपका CIBIL स्कोर 700 से नीचे है या आपके पास कोई क्रेडिट हिस्ट्री ही नहीं है, तो बैंक आपकी एप्लीकेशन को खतरे के तौर पर देखते हैं और आमतौर पर क्रेडिट कार्ड अप्रूव नहीं करते। लेकिन ऐसे समय में 'secured credit card' एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस कार्ड को पाने के लिए आपको बैंक में एक निश्चित रकम की फिक्स्ड डिपॉजिट करनी पड़ती है, और उसी के आधार पर क्रेडिट लिमिट मिलती है इसमें किसी भी स्कोर की शर्त नहीं होती।
