Get App

RBI ने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के लिए BBPS को किया अनिवार्य, अब 15 बैंक जुड़े

Credit Card Users: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अब एक अच्छी खबर है। थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करना अधिक सुविधाजनक हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2024 पर 7:51 PM
RBI ने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के लिए BBPS को किया अनिवार्य, अब 15 बैंक जुड़े
Credit Card Users: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अब एक अच्छी खबर है।

Credit Card Users: क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अब एक अच्छी खबर है। थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे प्रमुख क्रेडिट कार्ड प्रदाताओं ने इन ऐप्स के माध्यम से पेमेंट की सुविधा के लिए अपने सिस्टम को भारत बिल पेमेंट प्रणाली (BBPS) से जोड़ा है। आरबीआई ने पहले निर्देश दिया था कि 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट बीबीपीएस के माध्यम से प्रोसेस किए जाने चाहिए। हालांकि, कई बैंकों ने अभी भी थर्ड पार्टी ऐप्स के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए BBPS को सक्षम नहीं किया है।

अब तक 15 बैंकों ने बीबीपीएस पर बिल पेमेंट एक्टिव कर दिया है। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड, इंडसइंड बैंक आदि शामिल हैं। कुल 34 बैंकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति है। 15 जुलाई तक BBPS पर लाइव बैंकों की लिस्ट नीचे दी है।

बैंकों के नाम

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें