DA Hike Update: क्या केंद्र सरकार कल बुधवार 5 मार्च को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान करेगी? पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाया है। सरकार पिछले सालों के ट्रेंड्स को फॉलो करती है तो सरकार कल कैबिनेट बैठक के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। कर्मचारी और पेंशनर्स होली (Holi 2025) से पहले अपना डीए बढ़ने की आस लगाए बैठे हैं। 7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से।
सरकार 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्र सरकार के एंट्री-लेवल से लेकर सभी बड़े सरकारी अधिकारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये मंथली है, उनकी सैलरी में 540 रुपये मंथली तक इजाफा हो जाएगा।
महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन कैसे होती है?
अगर किसी कर्मचारी का वेतन 30,000 रुपये है और उसका बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उसे अभी 50% यानी 9,000 रुपये डीए के रूप में मिल रहे हैं। अगर 3% बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 9,540 रुपये हो जाएगा, जिससे सैलरी में 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। अगर सैलरी में 4% बढ़ोतरी होने पर डीए 9,720 रुपये हो जाएगा और सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
पिछले साल कितनी हुई थी DA में बढ़ोतरी?
मार्च 2024 में सरकार ने डीए में 4% की बढ़ोतरी कर इसे 50% तक पहुंचाया था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में 3% बढ़ोतरी हुई, जिससे डीए 53% हो गया। अब जनवरी 2025 से डीए में फिर 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद है। सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान कभी भी करे लेकिन लेकिन ये लागू 1 जनवरी 2025 से माना जाता है।
एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
केंद्र सरकार के लगभग एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स को इस फैसले से फायदा होगा। सरकारी नियमों के अनुसार, डीए और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) साल में दो बार - जनवरी और जुलाई में रिवाइज की जाती है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा।