DA Hike Update: क्या केंद्र सरकार कल बुधवार 5 मार्च को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान करेगी? पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाया है। सरकार पिछले सालों के ट्रेंड्स को फॉलो करती है तो सरकार कल कैबिनेट बैठक के बाद महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। कर्मचारी और पेंशनर्स होली (Holi 2025) से पहले अपना डीए बढ़ने की आस लगाए बैठे हैं। 7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से।
