Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। बुधवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। यहां चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली विधानसभा को चुनावों को देखते हुए, कई तरह की तैयारियां की गई है। ताकि, चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी न आए। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही बार में 5 फरवरी को होंगे और शनिवार 8 फरवरी को रिजल्ट भी आ जाएगा। दिल्ली में चुनावों के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि 5 फरवरी को दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहने वाला है।
बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर-स्कूल-कॉलेज
दिल्ली सरकार ने चुनाव के दिन पब्लिक हॉलिडे का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ताकि, सरकारी कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा सभी स्कूल और कॉलेज दिल्ली में बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जाता है। इस कारण दिल्ली के कई स्कूलों में एक दिन पहले ही छुट्टी कर दी जाती है। ऐसा हो सकता है कि कई स्कूलों में 4 और 5 फरवरी की छुट्टी रहे। बैंक भी 5 फरवरी को बंद रहेंगे।
बंद रहेंगी दिल्ली की सभी मार्केट
दिल्ली में चुनावों के कारण राजधानी की सभी मार्केट और दुकानें बंद रहेंगी। कमला नगर, क्नॉट प्लेस, लाजपतनगर, कृष्णा नगर मार्केट, सरोजिनी नगर मार्केट, चांदनी चौक आदि सभी ये मार्केट बंद रहेंगी।
जामिया मिडिल स्कूल दो दिन रहेंगे बंद
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपने मिडिल स्कूल में 4 और 5 फरवरी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालय मैनजमेंट ने आधिकारिक बयान में कहा है कि चुनाव व्यवस्था को सही तरीके से चालने के लिए स्कूल परिसर को चुनाव आयोग को सौंप दिया जाएगा।
बुधवार 5 फरवरी को मिलेंगी ये सभी सर्विस
दिल्ली चुनाव के समय सभी जरूरी सर्विस मिलती रहेगी। अस्पताल, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर और रेस्टोरेंट शाम के समय सामान्य तौर पर काम करेंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों की सर्विस मिलेगी।
दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की सर्विस में होगा बदलाव
चुनाव के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से अपनी सर्विस शुरू करेगी। सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट में मेट्रो चलेगी। उसके बाद सामान्य सर्विस शुरू हो जाएगी।