Get App

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार को स्कूल-कॉलेज-दफ्तर रहेंगे बंद, जानिये 5 फरवरी को क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। बुधवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। यहां चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली विधानसभा को चुनावों को देखते हुए, कई तरह की तैयारियां की गई है। ताकि, चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी न आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 6:51 PM
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार को स्कूल-कॉलेज-दफ्तर रहेंगे बंद, जानिये 5 फरवरी को क्या रहेगा खुला और क्या होगा बंद
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को चुनाव होने हैं।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में बुधवार 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। बुधवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। यहां चुनावों में कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिल्ली विधानसभा को चुनावों को देखते हुए, कई तरह की तैयारियां की गई है। ताकि, चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी न आए। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही बार में 5 फरवरी को होंगे और शनिवार 8 फरवरी को रिजल्ट भी आ जाएगा। दिल्ली में चुनावों के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि 5 फरवरी को दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहने वाला है।

बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर-स्कूल-कॉलेज 

दिल्ली सरकार ने चुनाव के दिन पब्लिक हॉलिडे का ऐलान कर दिया है। 5 फरवरी को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ताकि, सरकारी कर्मचारी मतदान कर सकेंगे। इसके अलावा सभी स्कूल और कॉलेज दिल्ली में बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जाता है। इस कारण दिल्ली के कई स्कूलों में एक दिन पहले ही छुट्टी कर दी जाती है। ऐसा हो सकता है कि कई स्कूलों में 4 और 5 फरवरी की छुट्टी रहे। बैंक भी 5 फरवरी को बंद रहेंगे।

बंद रहेंगी दिल्ली की सभी मार्केट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें