DDA Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल 2026 की अपनी पहली हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है। इस स्कीम का नाम DDA नागरिक आवास योजना 2026 रखा गया है। इसके तहत दिल्ली के नरेला और सिरसपुर इलाके में अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट खरीदे जा सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि DDA फ्लैट्स पर 25 फीसदी तक की छूट भी दे रहा है। यही छूट DDA जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-3) में भी लागू होगी।
कहां और किस तरह के फ्लैट मिल रहे हैं?
DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत कुल 1,712 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।
नरेला में HIG, MIG, LIG और EWS कैटेगरी के फ्लैट मिलेंगे।
सिरसपुर में सिर्फ LIG फ्लैट्स की पेशकश की गई है।
411 LIG फ्लैट उपलब्ध हैं।
HIG फ्लैट: 95.88 रुपये लाख से 1.17 करोड़ रुपये
MIG फ्लैट: 66.28 लाख रुपये से 83 लाख रुपये
LIG फ्लैट: 15.26 लाख रुपये से 15.32 लाख रुपये
EWS फ्लैट: 9.60 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये
LIG फ्लैट: 11.51 लाख रुपये से 11.71 लाख रुपये
बुकिंग अमाउंट कितना देना होगा
DDA के सर्कुलर के अनुसार बुकिंग के समय यह राशि जमा करनी होगी:
इसके अलावा 2,500 रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस भी देनी होगी।
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी से शुरू हो चुका है।
बुकिंग 28 जनवरी से चालू है।
फ्लैट बुक करने के लिए लोगों को DDA के आवास पोर्टल
https://eservices.dda.org.in
पर जाकर DDA Nagrik Awaas Yojana 2026 चुनना होगा।
जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-3)
DDA ने नरेला में 691 अतिरिक्त EWS फ्लैट भी उपलब्ध कराए हैं। ये फ्लैट सेक्टर G7/G8 और A1 से A4 में हैं। इन पर भी 25% की छूट दी जा रही है। इसकी बुकिंग 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
कंज्यूमर के लिए क्या जरूरी बात
DDA के फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलते हैं। पहले भी ऐसी स्कीम्स में फ्लैट कुछ ही दिनों में बिक चुके हैं। अगर आप दिल्ली में सस्ता और सरकारी भरोसे वाला घर चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।