DDA Flats: क्या आपको भी दिल्ली के द्वारका में लग्जरी फ्लैट खरीदना है? द्वारका में तीन कमरों का लग्जरी फ्लैट बस एक करोड़ रुपये में मिल रहा है। घर खरीदने के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना आज 21 अगस्त से रजिस्ट्रेशन के लिए खुल रही है। 'Dwarka Housing Scheme 2024' के तहत DDA 173 मिडल-इनकम ग्रुप (MIG), हाई-इनकम ग्रुप (HIG) और उच्च केटेगरी के फ्लैट्स (जिसमें पेंटहाउस भी शामिल हैं) की सेल ई-नीलामी के माध्यम से करेगी। ये फ्लैट्स द्वारका के सेक्टर 14, 16B और 19B में उपलब्ध होंगे।
