Get App

Delhi Lok Sabha Elections: आज वोटिंग के दिन बंद रहेगा सब कुछ, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

Lok Sabha Election in Delhi 2024: आज दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ये छठे चरण का चुनाव है जिसमें 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दिल्ली में मतदान के 48 घंटे पहले ही दिल्ली में शराब की सेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2024 पर 6:00 AM
Delhi Lok Sabha Elections: आज वोटिंग के दिन बंद रहेगा सब कुछ, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
Lok Sabha Election in Delhi 2024: आज दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

Lok Sabha Election in Delhi 2024: आज दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ये छठे चरण का चुनाव है जिसमें 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दिल्ली में मतदान के 48 घंटे पहले ही दिल्ली में शराब की सेल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मतदान के दिन यानी आज शनिवार को राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यहां आपको बता रहे हैं कि आपको आज कौनसी सर्विस मिलेगी और कौनसी नहीं मिलेगी।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव: 25 मई को क्या बंद है?

भारत निर्वाचन आयोग के जारी आदेशों के अनुसार लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली में सभी शराब की दुकानें और अन्य लाइसेंस प्राप्त परिसर 23 मई को शाम 6 बजे से 25 मई को शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली के पास के शहरों फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी यही स्थिति है। राजधानी दिल्ली में 4 जून को शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।

बैंक और स्कूल रहेंगे बंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें