Dhanlaxmi Bank ने रिवाइज किया FD पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट एफडी रेट्स

Dhanlaxmi Bank FD Rates: धनलक्ष्मी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें आज 21 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। अब 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बैंक अधिकतम 7.25% तक ब्याज दर ऑफर करेगा

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Dhanlaxmi Bank FD Rates: धनलक्ष्मी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है।

Dhanlaxmi Bank FD Rates: धनलक्ष्मी बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें आज 21 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। अब 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बैंक अधिकतम 7.25% तक ब्याज दर ऑफर करेगा।

Dhanlaxmi Bank की नई ब्याज दरें

7 से 14 दिन की एफडी पर बैंक 4.25% ब्याज देगा।


15 से 60 दिन की एफडी पर 4.75% ब्याज मिलेगा।

61 से 90 दिन की एफडी पर ब्याज दर 5% होगी, जबकि 91 से 179 दिन की अवधि पर 6% ब्याज मिलेगा।

180 दिन से लेकर एक साल से कम पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दर 5.25% रहेगी।

300 दिनों 9 महीने और 27 दिन की एफडी पर भी यही 5.25% ब्याज दर लागू होगी।

1 साल से 2 साल तक की एफडी पर अब बैंक 6.75% ब्याज दे रहा है।

400 दिन (13 महीने और 4 दिन) की एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा 7.25% ब्याज दर दे रहा है।

2 साल से ज्यादा और 3 साल तक की अवधि पर ब्याज दर 6.5% होगी।

3 साल से 5 साल तक की एफडी पर बैंक 7% ब्याज देगा।

5 साल से 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 6.6% होगा।

सीनियर सिटीजन को होगा ज्यादा फायदा

धनलक्ष्मी बैंक ने यह भी बताया कि सीनियर सिटीजन 60 साल और उससे ऊपर को 1 साल या उससे अधिक समय की सभी घरेलू एफडी पर 0.50% सालाना का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। 1927 में स्थापित धनलक्ष्मी बैंक एक प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जिसका हेड ऑफिस केरल के त्रिशूर में है। समय के साथ बैंक ने अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को बढ़ाया है।

यदि आप सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न वाला निवेश का ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो धनलक्ष्मी बैंक की नई एफडी दरें एक अच्छा मौका हो सकती हैं। खासकर 400 दिन की एफडी पर 7.25% ब्याज दर निवेशकों को लुभा सकती है।

घरों में नहीं होगी LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी! एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स करने वाले हैं हड़ताल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 21, 2025 12:32 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।