Get App

Dhanteras 2026: धनतेरस पर ज्वेलरी खरीदने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें, बड़े फायदे में रहेंगे

Dhanteras 2026: दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्याहोर आता है। इस मौके पर देश में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है। कई लोग इस मौके पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर परिवार में सुख और समृद्धि आती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 11:48 AM
Dhanteras 2026: धनतेरस पर ज्वेलरी खरीदने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें, बड़े फायदे में रहेंगे
अगर आप डायमंड ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो आपको डायमंड ग्रेडिंग रिपोर्ट का ध्यान रखना होगा।

Dhanteras 2026: धनतेरस नजदीक आ गया है। इस साल 6 नवंबर को धनतेरस है। आम तौर पर दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्याहोर आता है। इस मौके पर देश में सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है। कई लोग इस मौके पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर परिवार में सुख और समृद्धि आती है। धनतेरस के मौके पर गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी खरीदने से पहले आपके लिए कुछ बातें जान लेना जरूरी है।

हॉलमार्क ज्वेलरी में तीन चीजें चेक करें

हॉलमार्क वाली गोल्ड ज्वेलरी खरीदने के दौरान आपको कुछ चीजें चेक करना जरूरी है। हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर तीन तरह की जानकारियां होती हैं। इनमें बीआईएस लोगों, सोने की प्योरिटी जो कैरेट में होती है और छह डिजिट का अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क यूनिट आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर। इन तीनों को चेक करना इसलिए जरूरी है कि बाजार में नकली हालमार्क गोल्ड ज्वेलरी भी बेची जाती है।

BIS केयर ऐप पर प्योरिटी की जांच करें

अगर आप 22 कैरेट की हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो उस पर आपको 916 फाइननेस मार्किंग दिखेगी। इसका मतलब है कि एलॉय के 1,000 पार्ट्स में से 916 पार्ट्स सोने के होंगे। अगर आप 18 कैरेट की गोल्ड ज्वेलरी खरीद रहे हैं तो इस पर 750 का फाइननेस मार्क होगा। ग्राहक BIS Care ऐप पर 'वेरिफाय एचयूआईडी' फैसिलिटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको ज्वेलरी की डिटेल मिल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें