धनतेरस से ठीक पहले अच्छी खबर आई है। 28 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट आई। 29 अक्टूबर को धनतेरस है। ग्राहकों को अब धनतेरस पर गोल्ड ज्वैलरी या कॉइन खरीदने के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। धनतरेस और दिवाली पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। दशकों से लोग दोनों ही मौकों पर गोल्ड खरीदते हैं। 28 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड 0.5 फीसदी गिरकर 2,733.01 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.3 फीसदी गिरावट के साथ 2,745.5 डॉलर प्रति औंस था।
