दिवाली के लॉन्ग वीकेंड में घूम सकते हैं 59 देश, भारतीयों के लिए है वीजा फ्री

Diwali Long Weekend: क्या आप दिवाली लॉन्ग वीकेंड में किसी नए देश में घूमने का प्लान कर हैं? यहां आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। हाल ही में फिलीपींस ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बिना वीजा यात्रा करने की इजाजत दी है

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 3:17 PM
Diwali Long Weekend: क्या आप दिवाली लॉन्ग वीकेंड में किसी नए देश में घूमने का प्लान कर हैं?

Diwali Long Weekend: क्या आप दिवाली लॉन्ग वीकेंड में किसी नए देश में घूमने का प्लान कर हैं? यहां आपको उन देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आप बिना वीजा के जा सकते हैं। हाल ही में फिलीपींस ने भारतीय पासपोर्ट होल्डर को बिना वीजा यात्रा करने की इजाजत दी है। अब एयर इंडिया भी दिल्ली से मनीला के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर चुका है। अब फिलीपींस के मनीला जाने में पूरा एक दिन का समय नहीं लगेगा। ट्रैवलर वहां 7 घंटे की फ्लाइट में पहुंच जाएंगे।

भारतीय बिना वीजा कहां-कहां घूम सकते हैं?

Henley Passport Report 2025 के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 30 देशों में वीजा-फ्री और 28 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।


वीजा-फ्री देश

फिलीपींस, थाईलैंड, मॉरीशस, केन्या, मलेशिया, नेपाल, फिजी, भूटान, जमैका, कजाकिस्तान, अंगोला, रवांडा आदि।

वीजा-ऑन-अराइवल देश

इंडोनेशिया, कंबोडिया, जॉर्डन, मालदीव, म्यांमार, तंजानिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे जैसे देश भारतीय यात्रियों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉरिटी (ETA)

सेशेल्स जैसे देश भारतीयों को डिजिटल ट्रैवल परमिट (ETA) सुविधा भी देते हैं, जिससे वीजा प्रोसेस आसान हो जाता है।

क्यों खास है ये मौका

इस साल दिवाली का त्योहार अक्टूबर के अंत में है। अक्टूबर में ये सबसे लंबे लॉन्ग वीकेंड का भी है जब ट्रैवलर्स ऑफिस से बहुत लंबी छुट्टी न लेकर छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। फिलीपींस का मनीला, सेबू, और बोराकाय जैसे बीच डेस्टिनेशन घूम सकते हैं। यानी अब भारतीय पासपोर्ट धारक कुल 59 देशों में आसानी से यात्रा कर सकते हैं

भारतीयों के लिए वीजा-फ्री देश (30 देश)

अंगोला

बारबाडोस

भूटान

ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स

कुक आइलैंड्स

डोमिनिका

फिजी

ग्रेनेडा

हैती

ईरान

जमैका

कजाकिस्तान

केन्या

किरिबाती

मकाओ

मेडागास्कर

मलेशिया

मॉरीशस

माइक्रोनेशिया

मॉन्टसेराट

नेपाल

न्यूए (Niue)

फिलीपींस

रवांडा

सेनेगल

सेंट किट्स एंड नेविस

सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनेडीन्स

थाईलैंड

त्रिनिदाद एंड टोबैगो

वनुआतु

वीजा-ऑन-अराइवल देश (28 देश)

बोलिविया

बुरुंडी

कंबोडिया

केप वर्डे आइलैंड्स

कोमोरो आइलैंड्स

जिबूती

इथियोपिया

गिनी-बिसाऊ

इंडोनेशिया

जॉर्डन

लाओस

मालदीव

मार्शल आइलैंड्स

मंगोलिया

मोज़ाम्बिक

म्यांमार

नामीबिया

पलाऊ आइलैंड्स

कतर

समोआ

सिएरा लियोन

सोमालिया

श्रीलंका

सेंट लूसिया

तंजानिया

तिमोर-लेस्ते

तुवालू

जिम्बाब्वे

इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉरिटी (ETA)

सेशेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।