रूस-यूक्रेन तनाव बढ़ने से भारतीय बाजारों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी 250 अंक गिरकर 17000 के नीचे आ गया है तो निफ्टी बैंक भी 500 अंक टूटा है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों की भी जोरदार पिटाई हुई है। रूस-यूक्रेन में टकराव बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में गिरावट आई है। Dow Futures 450 अंक नीचे है। वहीं, Hong Kong और Nikkei 3 फीसदी तक टूटे हैं। रूसी बाजार आज फिर 10 फीसदी गिरा है। रूसी बाजार 3 दिनों में 24 फीसदी फिसला है। उधर क्रूड में उछाल आया है। ब्रेंट 97 डॉलर के पार निकल गया है। सोना भी चमका है।
