EPFO का नया अपडेट! अब घर बैठे EPF खाते में कर सकेंगे बदलाव, जानें ये 5 आसान स्टेप्स

EPFO New Update: EPFO खाते में नाम या जन्मतिथि की एक छोटी सी गलती आपका पीएफ क्लेम और पेंशन अटका सकती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे EPFO मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में अपने रिकॉर्ड्स ठीक कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया

अपडेटेड Nov 09, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
EPFO मेंबर पोर्टल पर ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन के जरिए सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में अपने रिकॉर्ड्स ठीक कर सकते हैं

EPFO Joint Declaration Facility: कर्मचारी भविष्य निधि खाते में नाम, जन्मतिथि, या पिता का नाम जैसी व्यक्तिगत जानकारी में छोटी सी भी गलती आपको बड़े संकट में डाल सकती है। गलत डिटेल्स की वजह से क्लेम रिजेक्ट होने, पीएफ ट्रांसफर रुकने और पेंशन सेवाओं का लाभ उठाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इन समस्याओं से राहत देने के लिए EPFO ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन' सुविधा का ब्योरा साझा किया है। इसकी मदद से सदस्य पोर्टल पर खुद जाकर अपनी और रोजगार से जुड़ी जानकारी को बिना किसी झंझट के सही कर सकते हैं।

EPF खाते की गलतियां ठीक करने का 5-स्टेप्स ऑनलाइन प्रोसेस


EPFO मेंबर पोर्टल के जरिए अपने व्यक्तिगत ब्योरे में सुधार के लिए इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें: सबसे पहले आधिकारिक EPFO Member Portal पर जाएं। अपने UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Joint Declaration ऑप्शन चुनें: लॉगिन करने के बाद मेन्यू में दिए गए 'Joint Declaration facility' विकल्प पर जाएं और इस पर क्लिक करके प्रक्रिया की शुरुआत करें।
  3. सुधार वाले डिटेल्स सिलेक्ट करें: स्क्रीन पर दिख रहे पर्सनल या एंप्लॉयमेंट से जुड़े जिन विवरणों (नाम, DOB, पिता का नाम, जॉइनिंग डेट आदि) में सुधार करना चाहते हैं, उनका चुनाव करें।
  4. सही जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें: नई और सही जानकारी दर्ज करें, स्पेलिंग की अच्छी तरह से जांच कर लें। इसके बाद अपनी पहचान और जानकारी की पुष्टि के लिए मांगे गए आवश्यक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) अपलोड करें।
  5. सबमिट करें: सभी दर्ज की गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक रिव्यू करने के बाद अंतिम Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपकी एप्लिकेशन आगे की प्रोसेसिंग और एंप्लॉयर/ईपीएफओ वेरिफिकेशन के लिए सबमिट हो जाएगी।

EPFO ने अक्टूबर में निपटाईं 2.36 लाख से अधिक शिकायतें

श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने अक्टूबर 2026 में चलाए गए एक महीने लंबे 'विशेष अभियान 6' के दौरान 2,36,021 जन शिकायतों का समाधान किया है। ईपीएफओ ने अपने 2,05,000 शिकायतों के लक्ष्य से लगभग 15% अधिक मामले निपटाए हैं।

EPFiGMS से समाधान: कुल शिकायतों में से 2,02,984 शिकायतें ईपीएफओ के अपने शिकायत निवारण पोर्टल (EPFiGMS) के माध्यम से सुलझाई गईं।

CPGRAMS से राहत: बाकी बची 33,037 शिकायतों का सार्थक समाधान केंद्रीय पोर्टल CPGRAMS के जरिए किया गया।

अब WhatsApp पर भी चेक करें PF बैलेंस और पासबुक

अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए ईपीएफओ ने सदस्यों के लिए सुविधाएं और आसान बना दी हैं। अब पीएफ खाताधारक ईपीएफओ की वेरिफाइड WhatsApp सेवा के जरिए आसानी से:

  • अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
  • हालिया 5 लेन-देन का ब्योरा देख सकते हैं।
  • अपने पासबुक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स जा सुझाव है कि, पीएफ खाते में किसी भी परेशानी और क्लेम रिजेक्शन से बचने के लिए अपने ब्योरे को हमेशा अपडेटेड और त्रुटिरहित रखना अनिवार्य है। सदस्य समय-समय पर अपने डिटेल्स की जांच करते रहें और गलती दिखते ही तुरंत सुधार की रिक्वेस्ट डालें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।