EPF Bank Account Details: ईपीएफ में दिया गया आपका बैंक अकाउंट बंद हो गया है? जानिए घर बैठे डिटेल अपडेट करने का क्या है प्रोसेस

EPF Bank Account Details: एंप्लॉयीज के लिए अपने ईपीएफ अकाउंट में बैंक डिटेल को चेक करना जरूरी है। अगर आपके ईपीएफ अकाउंट में किसी ऐसे बैंक अकाउंट की डिटेल है, जो अब बंद हो गया है तो उसे जल्द बदलना जरूरी है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
एंप्लॉयीज ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर लॉग-इन कर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल चेक कर सकते हैं।

EPF Bank Account Details: एंप्लॉयी के लिए अपने ईपीएफ अकाउंट को अपडेट रखना जरूरी है। इसमें आधार, पैन, बैंक अकाउंट डिटेल और नॉमिनी डिटेल शामिल हैं। एंप्लॉयी नौकरी बदलता रहता है। इससे उसका बैंक अकाउंट बदलता रहता है। अगर आपने अपने ईपीएफ अकाउंट में ऐसे किसी बैंक अकाउंट की डिटेल दी है, जो बंद हो गया है या एक्टिव नहीं रह गया है तो उसे अपडेट करना जरूरी है। आपको उसकी जगह नए बैंक अकाउंट की डिटेल देनी होगी। कई लोग ईपीएफ अकाउंट में अपने बैंक अकाउंट की डिटेल पर ध्यान नहीं देते।

एंप्लॉयीज के लिए बैंक अकाउंट डिटेल चेक करना जरूरी है

एक्सपर्टस का कहना है कि एंप्लॉयीज के लिए अपने ईपीएफ अकाउंट में बैंक डिटेल को चेक करना जरूरी है। अगर आपके ईपीएफ अकाउंट में किसी ऐसे बैंक अकाउंट की डिटेल है, जो अब बंद हो गया है तो उसे जल्द बदलना जरूरी है। इसकी वजह यह है कि अगर आप कभी ईपीएफ से विड्रॉल का अप्लिकेशन देते हैं तो पैसा उसी बैंक अकाउंट में आएगा, जिसकी डिटेल ईपीएफओ के पास होगी। अगर वह अकाउंट एक्टिव नहीं है या बंद हो चुका है तो पैसा आप तक नहीं पहुंचेगा।


ईपीएफओ मेंबर पोर्टस पर लॉग-इन कर डिटेल चेक किया जा सकता है

एंप्लॉयी ईपीएफओ मेंबर पोर्टल पर लॉग-इन कर अपने बैंक अकाउंट की डिटेल देख सकता है। अगर पहले दिया गया बैंक अकाउंट बंद हो गया है तो वह दूसरे बैंक अकाउंट की डिटेल ऐड कर सकता है। दूसरे बैंक अकाउंट की डिटेल ऐड करने से पहले यह चेक कर लेना जरूरी है कि वह अकाउंट एक्विट है और आप उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। बैंक अकाउंट में आपका नाम आपकी ईपीएफओ प्रोफाइल के मुताबिक होना चाहिए। उसके साथ आधार लिंक होना चाहिए।

पोर्टल पर यूएएन और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन किया जा सकता है

ईपीएफओ मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर लॉग-इन करने के लिए एंप्लॉयी के पास UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होना जरूरी है। पासवर्ड भी होना चाहिए। दोनों होने पर आप पोर्टल पर लॉग-इन कर सकते हैं। लॉग-इन करने के बाद आपको 'मैनेज' मेनू पर जाना होगा। फिर 'KYC' सेलेक्ट करना होगा। केवायसी पेज पर कई ऑप्शंस जैसे-बैंक, आधार और पैन दिखेंगे। आपको बैंक सेलेक्ट करना होगा। फिर आपको नया अकाउंट नंबर ऐड करना होगा। उसके बाद आईएफएससी देना होगा। ये जानकारियां देने के बाद आपको 'सेव' पर क्लिक करना होगा। उसके बाद डिटेल को आपको आधार ऑथेंटिकेशन ओटीपी के जरिए कनफर्म करना होगा।

यह भी पढ़ें: डायरेक्ट और रेगुलर म्यूचुअल फंड में कौन-सा बेहतर? इस बात का ध्यान रखेंगे तो होगी लाखों की बचत

पहले संबंधित बैंक अपडेट का रिक्वेस्ट एप्रूव करता है

इसके बाद बैंक डिटेल का स्टेटस आपको 'पेंडिंग' दिखेगा। पहले इस डिटेल को संबंधित बैंक एप्रूव करेगा। उसके बाद आपको स्टेटस में 'एप्रूव्ड बाय बैंक' दिखेगा। उसके बाद आपका एंप्लॉयर उसे एप्रूव करेगा। उसके बाद आपको एसएमएस के जरिए नोटिफिकेशन मिलेगा। हालांकि, एंप्लॉयर के एप्रूव करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। एप्रूव होने के बाद बैंक डिटेल का स्टेटस एप्रूव्ड हो जाएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एंप्लॉयी को एक बार ईपीएफ अकाउंट में अपने बैंक अकाउंट की डिटेल चेक कर लेना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।