EPFO Discontinues UAN Activation on Portal: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। ईपीएफओ ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने की सुविधा को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
अब ईपीएफओ मेंबर्स को अपना UAN एक्टिवेट करने या नया यूएएन जेनरेट करने के लिए उमंग (UMANG) मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही अब इस प्रक्रिया के लिए आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ईपीएफओ ने यह बदलाव क्यों किया है और अब आप उमंग ऐप के जरिए अपना यूएएन कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
क्यों बंद हुई पोर्टल पर यह सुविधा?
ईपीएफओ ने सुरक्षा, विश्वसनीयता और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 3 जुलाई को अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल को अपग्रेड किया है। इस अपग्रेड के बाद पोर्टल पर एक नोटिस जारी कर साफ कर दिया गया है कि वेबसाइट के जरिए होने वाला यूएएन एक्टिवेशन और डायरेक्ट यूएएन अलॉटमेंट अब बंद कर दिया गया है।
अब सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने आधार फेस ऑथेंटिकेशन का रास्ता चुना है, जो सिर्फ उमंग ऐप पर उपलब्ध है।
UMANG App से UAN कैसे एक्टिवेट करें?
ईपीएफओ द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, अब आपको अपने स्मार्टफोन के जरिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
इस नए तरीके से यूएएन एक्टिवेट करने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखें:
अपग्रेड पोर्टल पर अब कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
भले ही पोर्टल से यूएएन एक्टिवेशन की सुविधा हटा दी गई हो, लेकिन वेबसाइट पर कई अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मेंबर्स अभी भी पोर्टल पर जाकर 'Know Your UAN' सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, डेथ क्लेम फाइल करने की सुविधा भी वेबसाइट पर चालू रहेगी। साथ ही, अगर कोई अपना यूएएन भूल गया है, तो उसे मोबाइल नंबर और पहचान वेरिफिकेशन के जरिए रिकवर करने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है।