Get App

EPFO: 30 नवंबर तक कर्मचारी UAN कर लें एक्टिवेट, उठाएं ELI स्कीम का फायदा, सरकार ने बदले नियम

EPFO: कर्मचारी कल तक अपने UAN को एक्टिवेट कर लें। ताकि, ELI स्कीम का फायदा उठा सकें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की चलाई जा रही योजना रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना का फायदा उठाने के लिए कर्मचारियों को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2024 पर 2:02 PM
EPFO: 30 नवंबर तक कर्मचारी UAN कर लें एक्टिवेट, उठाएं ELI स्कीम का फायदा, सरकार ने बदले नियम
EPFO: कर्मचारी कल तक अपने UAN को एक्टिवेट कर लें।

EPFO: कर्मचारी कल तक अपने UAN को एक्टिवेट कर लें। ताकि, ELI स्कीम का फायदा उठा सकें। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की चलाई जा रही योजना रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना का फायदा उठाने के लिए कर्मचारियों को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करना होगा। अब अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। यह प्रोसेस 30 नवंबर 2024 तक पूरा करना है।

ELI योजना क्या है?

केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना को शुरू किया था। इस योजना का उद्देश्य रोजगार को बढ़ाना और कंपनियों को नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था। सरकार ने इस योजना को तीन हिस्सों में बांटा है।

योजना A: इस योजना के तहत कंपनियों को नए ग्रेजुएट को नियुक्त करने पर ₹15,000 की सब्सिडी मिलेगी, जो तीन किश्तों में दी जाएगी। इससे 30 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें