EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ELI) योजना के तहत फायदा लेने के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। अब UAN को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 कर दी है। पहले यह समय सीमा 30 नवंबर 2024 थी, जिसे बाद में 15 दिसंबर 2024 तक बढ़ाया गया और अब एक बार फिर इसे आगे बढ़ाया गया है। EPFO ने सभी योग्य सदस्यों से अपील की है कि वे इस प्रोसेस को नई समय सीमा से पहले पूरा करें ताकि योजना के लाभ उठाने में कोई रुकावट न आए। आधार और बैंक खाता लिंक करना इस योजना के तहत फायदा पाने के लिए जरूरी है।
