EPFO: ईपीएफओ बढ़ाएगा हेल्थ एरिया में अपना दायरा, 45 करोड़ लोगों को होगा फायदा

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। भविष्य निधि पेंशन से लेकर स्वास्थ्य सेवा, मातृत्व और विकलांगता लाभ बढ़ाने की योजना बना रही है

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 4:03 PM
EPFO अपने प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। भविष्य निधि पेंशन से लेकर स्वास्थ्य सेवा, मातृत्व और विकलांगता लाभ तक विस्तार करने पर विचार कर रही है। बुनियादी सामाजिक सुरक्षा देने के मामले में निकाय को काफी अनुभव है। यही कारण है कि EPFO अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संबंध में एक प्रस्ताव पर काम चल रहा है और इस पर शुरुआती चर्चा चल रही है। SPF बेसिक बुनियादी सामाजिक सुरक्षा गारंटी सेट है जिसमें गरीबी हटाने, भेदभाव कम करने, सोशल सिक्योरिटी का दायरा बढ़ाना और बेसिक हेल्थकेयर और इनकम की सुरक्षा देना है।


45 करोड़ कर्मचारियों को किया जाएगा टारगेट

ईपीएफओ वर्तमान में 45 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को टारगेट करना चाहता है, जिनमें से 90 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले हैं। ईपीएफओ अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर विचार कर रहा है और अगले कुछ महीनों में इसे और मजबूत किया जाएगा।

बढ़ाया जाएगा कवर का दायरा

ईपीएफओ के अनुसार अनौपचारिक क्षेत्र को कवर करने के लिए एक बड़ी क्षमता की जरूरत है जिसे सामाजिक सुरक्षा कोड में शामिल किया गया है। ताकि, जो असंगठित सेक्टर से लोग सामाजिक सुरक्षा दायरे में नहीं आ पाएं हैं, उन्हें जोड़ा जा सके। औपचारिक क्षेत्र से छूटे हुए लोगों को एंटरप्राइज के साइज और लिमिटेड वेतन के कारण कई बार शामिल कर पाना मुश्किल होता है। अब ऐसे नौकरीपेशा और असंगठित क्षेत्र के लोगों को शामिल किया जाएगा।

CNBC Awaaz Exclusive: Rupee-Ruble में Bilateral ट्रेड के लिए RBI जल्द ही बैंकों को दे सकता है मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।