Get App

EPFO: सैलरी ₹25,000 है तो तुरंत करें यह काम! EPFO के नए नियम से होगा बड़ा फायदा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

EPF Eligibility: EPFO के नए नियम से नौकरीपेशा लोगों को अब तक का सबसे बड़ा फायदा होने वाला है। सरकार ने वेज सीलिंग को बढ़ा दिया है, जिससे अब ₹25,000 तक की मंथली सैलरी वाले लाखों कर्मचारी सीधे पीएफ, आजीवन पेंशन और मुफ्त जीवन बीमा के दायरे में आ जाएंगे। क्या इस बदलाव से आपकी इन-हैंड सैलरी घटेगी या बचत दोगुनी होगी? जानिए अपनी एलिजिबिलिटी और एनरोलमेंट की पूरी डिटेल

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 5:30 PM
EPFO: सैलरी ₹25,000 है तो तुरंत करें यह काम! EPFO के नए नियम से होगा बड़ा फायदा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
₹25,000 से कम वेतन होना ही सभी सुविधाओं के पात्रता की एकमात्र गारंटी नहीं है

EPFO Wage Limit Hike: केंद्र सरकार ने बीतें दिनों कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दिया गया। 17 सितंबर से लागू हुए इस फैसले के बाद लगभग 51 लाख से अधिक नए कर्मचारियों को अब प्रोविडेंट फंड, पेंशन और इंश्योरेंस (EDLI) के दायरे में लाया जाएगा।

वैसे सिर्फ ₹25,000 से कम वेतन होना ही पात्रता की एकमात्र गारंटी नहीं है। कर्मचारियों को संबंधित योजनाओं के नियमों और शर्तों को पूरा करना होगा। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस नई लिमिट का आपको कैसे फायदा मिलेगा और आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं।

नए नियम के तहत कौन-कौन हो सकता है शामिल?

यह बदलाव मुख्य रूप से उन कर्मचारियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, जो पहले सिर्फ इसलिए EPF कवरेज से बाहर थे क्योंकि उनका मूल वेतन (Basic Salary + DA) ₹15,000 प्रति माह से अधिक था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें