EPFO Update: न पासवर्ड की झंझट, न पोर्टल पर लॉग-इन का झमेला! व्हाट्सएप पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस

PF Balance on WhatsApp: EPFO ने खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप पर एक नई और बेहद आसान सुविधा शुरू की है। अब आप बिना किसी आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन किए सिर्फ एक 'Hi' मैसेज भेजकर और ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए अपने PF बैलेंस, पासबुक और पिछले ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस

अपडेटेड Nov 17, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल देखने के साथ-साथ PF पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है

EPFO WhatsApp Feature: वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए PF बैलेंस चेक करना अब और भी आसान हो गया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक नई और इंटरैक्टिव व्हाट्सएप सर्विस शुरू की है, जिसकी मदद से मेंबर्स बिना किसी अलग ऐप को खोले या आधिकारिक पोर्टल पर बार-बार लॉग-इन किए सीधे अपने फोन पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और हालिया ट्रांजैक्शन की जानकारी पा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें पीएफ बैलेंस?

इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • संदेश भेजें (Send 'Hi'): EPFO के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर 'Hi' लिखकर भेजें।
  • भाषा चुनें: उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
  • विकल्प चुनें: मेनू से 'Check Balance' का विकल्प चुनें।
  • OTP वेरीफिकेशन: आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा।
  • खाता चुनें: ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा। अगर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से एक से अधिक पीएफ खाते जुड़े हैं, तो आपको संबंधित मेंबर आईडी चुननी होगी। इसके बाद आपके खाते की पूरी जानकारी व्हाट्सएप पर मिल जाएगी।


व्हाट्सएप सर्विस पर क्या-क्या डिटेल्स मिलेंगी?

बैलेंस और कंट्रीब्यूशन: कर्मचारी अपनी कुल पीएफ बचत के साथ-साथ कर्मचारी और नियोक्ता द्वारा किए गए योगदान को अलग-अलग देख सकते हैं।

पेंशन राशि: मेंबर्स अपने पेंशन खाते में जमा राशि की भी आसानी से जांच कर सकते हैं।

पासबुक और ट्रांजैक्शन: पिछले पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल देखने के साथ-साथ PF पासबुक डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलता है।

मल्टी-भाषा सपोर्ट: यह सेवा कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी सुविधा के अनुसार जानकारी मिलती है।

आने वाले नए फीचर्स

EPFO इस व्हाट्सएप सेवा के दायरे को बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। वर्तमान में इस सुविधा के जरिए पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, आधार फेस ऑथेंटिकेशन और बैंक अकाउंट लिंक्स से जुड़ी जानकारियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, सरकार भविष्य में व्हाट्सएप के जरिए ही पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने पर भी काम कर रही है, वैसे अभी यह योजना के चरण में है और आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।