ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, यहां जानिए सब कुछ

FD Rates: ESAF Small Finance Bank (SFB) ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की fixed deposits पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Jan 16, 2023 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement
ESAF Small Finance Bank ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

FD Rates: ESAF Small Finance Bank (SFB) ने FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की fixed deposits पर ब्याज को बढ़ा दिया है। बैंक अब 7 दिनों से 10 सालों में मैच्योर होने वाली FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। SFB आम जनता को 4.00% से 5.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50% से 5.75% तक का ब्याज दे रहा है। 999 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.50% और आम जनता 8.00% की अधिकतम ब्याज ऑफर कर रहा है। ये नई दरें नई FD और रिन्यू होने वाली एफडी पर दी जाएगी।

ESAF SFB दे रहा है FD पर इतना ब्याज

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 15 से 59 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.50%, 60 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 5.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। ESAF Small Finance Bank 91 से 182 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.25% का ब्याज बैंक दे रहा है।


बैंक दे रहा है अधिकतम 8.50 फीसदी का ब्याज

999 दिनों (2 साल 8 महीने और 25 दिन) में मैच्योर होने वाली एफडी पर ESAF SFB 8.00% का मैक्सिमस ब्याज दे रहा है। वह सीनियर सिटीजन को इसी एफडी पर 8.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये बैंक का अधिकतम ब्याज है जो सीनियर सिटीजन को मिल रहा है। 183 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50% का ब्याज मिल रहा है। 1 साल 1 दिन से 2 साल से कम की जमा पर मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25% का ब्याज दे रहा है। 2 साल से 998 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.50% का ब्याज दे रहा है।

Stock Market Today Live: प्री-ओपनिंग में दिखी बाजार में बढ़त, Q3 नतीजों के बाद फोकस में Wipro, Dmart, HDFC Bank

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।