Intraday Trading Stocks:एक्सपर्ट्स दे रहे उछाल पर बिकवाली की सलाह, जाने इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए कहां लगाएं दांव
रुचित जैन की ट्रेडरों को उछाल पर बिकवाली की सलाह है। उनका ये भी कहना है कि इंट्राडे पुल बैक में लॉन्ग पोजीशनों को हल्का कर लेना चाहिए
MoneyControl News
अपडेटेड May 26, 2022 पर 9:33 AM
HDFC Securities के सुबाश गंगाधरन (Subash Gangadharan) का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी में कोई पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। लेकिन हमें ये जरूर याद रखना चाहिए बाजार का इंटरमीडिएट ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है
आईटी के साथ ही दूसरे अहम सेक्टोरल इंडेक्सों में आई बिकवाली के चलते कल के कारोबार में भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 53749.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16025.80 के स्तर पर बद हुआ था। निफ्टी बैंक कल का अकेला गेनर रहा था। वहीं, आईटी, कैपिटल गुड्स,ऑयल एंड गैस और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की भी भारी पिटाई हुई थी।
बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के डेली टाइम फ्रेम से संकेत मिलता है कि इसने 15735 के आसपास डबल बॉटम बना लिया है और पिछले शुक्रवार को इसमें तेज रैली भी देखने को मिली थी। हालांकि निफ्टी 16400 के हाल के स्विंग हाई को मजबूती के साथ पार करने में सफल नहीं रहा है। इसमें सुस्ती देखने को मिल रही है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों से निफ्टी में करेक्शन देखने को मिल रहा है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
HDFC Securities के सुबाश गंगाधरन (Subash Gangadharan) का कहना है कि नियर टर्म में निफ्टी में कोई पुलबैक रैली देखने को मिल सकती है। लेकिन हमें ये जरूर याद रखना चाहिए बाजार का इंटरमीडिएट ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है। अगर हाल में बना 15735 का इंटरमीडिएट लो टूट जाता है तो बाजार में और कमजोरी आती नजर आएगी।
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स अपना मूविंग एवरेज हर्डल पार करने में सफल नहीं रहा है और लोअर टॉप लोअर बॉटम फार्मेशन बनना फिर से शुरू कर दिया है। ऐसे में कंसोलीडेशन के बाद मिड कैप शेयरों में फिर से सुस्ती आती दिख रही है। ये ट्रेंड आगे आने वाले सत्रों में दूसरे इंडेक्सों को भी अपने दायरे में लेता नजर आ सकता है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे तब तक लॉन्ग ट्रेड से बचें जब तक निफ्टी 16350 के आसपास स्थित अपने 20 DEMA को पार न कर जाए। रुचित जैन की ट्रेडरों को उछाल पर बिकवाली की सलाह है। उनका ये भी कहना है कि इंट्राडे पुल बैक में लॉन्ग पोजीशनों को हल्का कर लेना चाहिए।
इंट्राडे में कहां होगी कमाई
Angel One के राजेश भोसले की इंट्राडे कॉल
Balkrishna Industries: 2161 रुपए के आसपास खरीदें, लक्ष्य - 2290 रुपए, स्टॉप लॉस - 2097 रुपए
Exide Industries:138 रुपए के आसपास बेचें, लक्ष्य - 133 रुपए, स्टॉप लॉस -141.60 रुपए
ONGC: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य- 166 रुपए, स्टॉप लॉस -145 रुपए
Bharti Airtel: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -720 रुपए, स्टॉप लॉस - 673 रुपए
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)