आईटी के साथ ही दूसरे अहम सेक्टोरल इंडेक्सों में आई बिकवाली के चलते कल के कारोबार में भारतीय बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 53749.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16025.80 के स्तर पर बद हुआ था। निफ्टी बैंक कल का अकेला गेनर रहा था। वहीं, आईटी, कैपिटल गुड्स,ऑयल एंड गैस और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। कल के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों की भी भारी पिटाई हुई थी।
