ये 4 बैंक बढ़ा चुके हैं FD पर ब्याज, सीनियर सिटीजन को दे रहे हैं 9.10% का इंटरेस्ट

Bank FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद इस महीने चार बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) या टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) पर ब्याज बढ़ा दिया है

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 4.50 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत की ब्याज दर एफडी पर ऑफर कर रहा है।

Bank FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने के बावजूद इस महीने चार बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) या टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) पर ब्याज बढ़ा दिया है। एफडी की दरों में बढ़ोतरी का फायदा आम लोगों और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizen) दोनों को मिलेगी। एक्सपर्ट का मानना है कि इस बैंक एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं। ऐसे में एफडी में अगर निवेशक पैसा लगाना चाहते हैं तो ये निवेश करने के लिए बेस्ट टाइम है। अगर आप भी बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो यहां कुल चार बैंकों की लिस्ट दी गई है जिन्होंने हाल में एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। आइए जानते हैं कौन सा बैंक एफडी पर कितना ब्याज दे रहा है।

एक्सिस बैंक की एफडी पर ब्याज दरें (Axis Bank)

प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 14 अगस्त से लागू है। यह बढ़ोतरी 7 दिन से लेकर 10 साल तक की जमा के लिए की गई है। बैंक बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों कों 3.5 फीसदी से लेकर 8.05 फीसदी तक का ब्याज एफडी पर दे रहा है।


केनरा बैंक की एफडी योजना (Canera Bank)

पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी स्कीम पर 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 12 अगस्त से लागू हो चुकी है।

फेडरल बैंक की एफडी पर ब्याज दरें (Federal Bank)

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फेडरल बैंक ने जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी और इसकी दरें 15 अगस्त 2023 से लागू है। फेडरल बैंक ने एक बयान में कहा कि 13 महीने के पीरियड की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू की गई हैं। बैंक सीनियर सिटीजन को को 8.07 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी योजना (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अगस्त की शुरुआत में 5 साल के पीरियड वाली एफडी पर 85 आधार अंक (0.85 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन को 4.50 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत की ब्याज दर एफडी पर ऑफर कर रहा है। ये नई दरें 7 दिनों से लेकर10 साल तक की एफडी पर है।

Pyramid Technoplast IPO : 18 अगस्त को खुलेगा 153 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जानिए रिस्क फैक्टर्स समेत तमाम डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।